छोड़कर सामग्री पर जाएँ
You are here : HomeTop-5Browser

Browser क्या है? यह कैसे काम करता है? Top-5 Browsers

Browser-Kya-Hota-Hai

अगर आप एक इंटरनेट यूजर हैं तो ब्राउजर का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। क्योंकि World Wide Web पर मौजूद सामग्री को एक्सेस करने के लिए Browser जरूरी है। और इस काम के लिए कई सारे Browsers मौजूद हैं। जैसे कि Chrome, Edge, Brave, Opera, UC आदि। लेकिन सवाल यह है कि Browser होता क्या है? और यह कैसे काम करता है? साथ ही एक अच्छे Browser की क्या-क्या विशेषताऐं होती हैं। और इस लिहाज से सबसे अच्छा ब्राउजर कौनसा है? आइए, जानते हैं Top-5 Browsers के बारे में।

Browser (ब्राउजर)

आप इस वक्त जो यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं, यह वास्तव में ऐसा नहीं है। मेरा मतलब है कि यह एक HTML Page है, जो बहुत सारे Codes से मिलकर बना है। अगर आप इसके असली रूप को देखेंगे, तो आपको कुछ भी समझ नहीं आएगा कि यह क्या है? क्योंकि आपको इसमें Codes ही Codes नजर आऐंगे। लेकिन अभी इसमें एक भी Code नजर नहीं आ रहा। क्योंकि आपके Browser ने इसे बदल दिया है।

अवश्य पढ़ें: Internet क्या है? यह कैसे काम करता है? इंटरनेट का मालिक कौन हैं?

दरअसल World Wide Web (www) पर हर सूचना Codes के रूप में दर्ज होती है। यानि कि इंसानों के पढ़ने लायक नहीं होती। इसीलिए इसे Translate करने की जरूरत पड़ती है। ताकि इंसानों द्वारा आसानी से पढ़ा और समझा जा सके। एक Browser यही काम करता है। यानि कि Computer की (मशीनी) भाषा को इंसानी भाषा में बदलता है। और उसे आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करता है। आकर्षक ढंग से मेरा मतलब है, CSS (Cascading Style Sheets) के साथ। अर्थात् Proper Design, Layout और Colours के साथ।

Browser क्या होता है?

ब्राउजर एक ऐसा Computer Program है, जो World Wide Web (www) पर मौजूद सामग्री को देखने, खोजने और नेविगेट करने के लिए एक Interface मुहैया करवाता है। यानि कि जब आप किसी Website को ओपन करते हैं। तो आपके अनुरोध को उस वेबसाइट के Server तक पहुँचाने और Server के Response को वापिस आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन तक पहुँचाने का काम करता है। और इसके लिए यह HTTP (Hypertext Transfer Protocol) का प्रयोग करता है।

अवश्य पढ़ें: Supercomputer क्या है? दुनिया के टॉप सुपर कम्प्यूटर्स और भारत

अगर आसान भाषा में कहें तो Browser एक ऐसा Software है, जो वर्ल्ड वाइड वेब पर मौजूद सामग्री को Access करने और उसके साथ Interact करने की सुविधा देता है। यानि कि यह एक Client Program है। जो आपके Device और Server के बीच Data का लेन-देन करता है। अगर उदाहरण की बात करें तो इस वक्त Market में कई सारे Web Browsers मौजूद हैं। जैसे कि Google Chrome, Edge, Mozilla Firefox, Safari, Brave आदि।

Browser कैसे काम करता है?

अब सवाल यह है कि Browser काम कैसे करता है। How does a browser work? तो इसके लिए आपको एक Webpage की बनावट को समझना होगा। दरअसल वेबपेज दो चीजों से मिलकर बनता है। एक HTML Markup यानि कि Content (Text, Images, Videos आदि)। और दूसरी CSS Markup यानि कि डिजायन (Structure, Layout, Fonts, Colours आदि)। अगर इसी पेज की बात करें तो इसमें जो Texts और Images दिखाई दे रही हैं। वे सब HTML Markup का हिस्सा हैं।

अवश्य पढें: Nano Diamond Battery एक बार चार्ज करने पर चलेगी 28000 साल

वहीं अलग-अलग Elements, उनकी जगह, उनका रंग-रूप, Fonts आदि CSS Markup का हिस्सा हैं। यानि कि स्क्रीन पर कौनसी चीज कहाँ दिखाई देगी? किस तरफ दिखाई देगी? उसकी लम्बाई-चौड़ाई क्या होगी? उसका Colour क्या होगा? उसमें कौन-कौनसे Fonts इस्तेमाल होंगे? ये सारी चीजें CSS Markup में आती हैं। जब आप अपने Browser में कोई Webpage ओपन करते हैं। तो वह किस तरह लोड होता है? समझिए इन 5 चरणों में :-

Browser Working Process

1. सबसे पहले HTML Markup को प्रोसेस किया जाता है। और DOM Tree का निर्माण किया जाता है। DOM (Document Object Model) एक Interface है। जो XML और HTML Documents को एक Tree Structure के रूप में Represent करता है।

2. उसके बाद CSS Markup को प्रोसेस किया जाता है। और CSSOM Tree का निर्माण किया जाता है। CSSOM भी DOM की तरह ही एक Tree का निर्माण करता है। लेकिन यह CSS के लिए है।

3. उसके बाद DOM और CSS को एक Render Tree में Combine किया जाता है।

4. उसके बाद Layout को Process किया जाता है। यानि कि हरेक Element की जगह, लम्बाई-चौड़ाई और स्थिति को तय किया जाता है।

5. और अंत में हर Element को Paint कर दिया जाता है। यानि कि रंग भर दिया जाता है। इस तरह एक Webpage पूरी तरह लोड होकर आपके सामने खुलता है।

अवश्य पढें: VPN क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें? क्या VPN यूज करना जरूरी है?

कई बार आपने देखा होगा कि जब कोई Webpage Load हो रहा होता है। तो उसके सारे Elements एक कोने में इकट्ठे हो जाते हैं। या एक-दूसरे से चिपक जाते हैं। लेकिन पेज के लोड होते ही सब अपनी-अपनी जगह चले जाते हैं। और उनका रंग-रूप, Style, Font और Structure पूरी तरह बदल जाता है। है ना? यह दरअसल CSS Rendering के दौरान होता है। यानि कि चौथे और पाँचवे चरण के दौरान।

अच्छे Browser की विशेषताऐं

अगर मैं आपसे पूछूँ कि एक अच्छे Browser में क्या-क्या विशेषताऐं होनी चाहिए? तो आप क्या जवाब देंगे? खैर, आपका तो मुझे नहीं पता लेकिन मेरे हिसाब से एक अच्छा ब्राउजर वह है, जो तमाम जरूरी Features से लैस हो। और इस्तेमाल करने में आसान हो। अब आप पूछेंगे कि ये जरूरी Features कौन-कौनसे हैं? तो चलिए, मैं संक्षेप में बता देता हूँ।

  • Speedy & Lightweight
  • Proper Navigation System
  • Bookmark Option
  • In-built Search Engine
  • Tabbed Browsing System
  • Privacy Control
  • Data Security
  • Sync Option
  • Desktop View
  • Ad Blocker
  • Pop-up Blocker
  • Flash Support, और
  • Dark Mode

अवश्य पढें: PVC Aadhaar Card क्या है? इसे घर बैठे कैसे Order करें?

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Data Privacy सबसे महत्वपूर्ण चीज है। इसीलिए एक Browser को अपनी Privacy और Security पर खास ध्यान देना चाहिए। लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण चीज यह है कि आप अपनी Privacy और Security को कितना महत्व देते हैं?

Top-5 Browsers

अब बात करते हैं Top-5 Browsers की। लेकिन उससे पहले मैं यह बता दूँ कि इस लिस्ट में जिन Top-5 Browsers का जिक्र किया गया है। उनको Userbase और Market Share के आधार पर चुना गया है। यानि कि उपयोगकर्ताओं की संख्या के आधार पर चुना गया है। इसीलिए यह न समझें कि जिस Browser के ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। वह Privacy और Security के मामले में भी बेहतर है। खैर, आइए जानते हैं Top-5 Browsers के बारे में।

1. Google Chrome

गूगल क्रॉम दुनिया का सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Web Browser है। यह करीब-करीब हर Device में देखने को मिल जाता है। साथ ही हर Platform (Android, iOS, Mac, Linux और Windows) के लिए उपलब्ध है। अगर Features की बात करें तो Google Chrome में आपको सभी जरूरी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। जैसे कि In-built Search Engine, टैब ब्राउजिंग, प्रोपर नेविगेशन, Sync, बुकमार्क, Fast Speed, Clean User Interface और ढे़र सारे Extensions.

अवश्य पढ़ें: Cryptocurrency क्या है? यह कैसे काम करती है? Explanation

लेकिन Ads और Trackers को Block करने का कोई विकल्प नहीं मिलता। साथ ही Privacy Concern भी एक बड़ी समस्या है। क्योंकि Chrome Browser यूजर्स को लगातार Track करता है। साथ ही उनकी हर Activity को रिकॉर्ड करता है। इसीलिए Privacy Conscious लोग इसे खास पसंद नहीं करते। इसके अलावा High Resource Consumption भी एक बड़ी समस्या है।

2. Apple Safari

एप्पल सफारी दूसरा सबसे बड़ा Browser है, जो सिर्फ iOS और MacOS तक सीमित है। यानि कि दूसरे प्लेटफॉर्म्स (जैसे कि Windows, Linux और Android) के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन Apple Products के साथ यह In-built आता है। साथ ही Default Browser के रूप में काम करता है। अगर फीचर्स की बात करें तो Safari Browser बहुत ही Limited Features के साथ आता है। यानि कि फीचर्स के मामले में यह ज्यादा समृद्ध नहीं है। लेकिन  Performance के मामले में बहुत अच्छा है। यह एक Super Fast Browser है।

अवश्य पढ़ें: Kernel क्या है? इसका हमारे Phone में क्या उपयोग है? Explanation

लेकिन एक सच यह भी है कि Safari Browser का User Interface बहुत बेकार है। और लम्बे समय से इसमें कोई सुधार भी नहीं हुआ है। इसके अलावा Extensions और Add-ons की सुविधा तो है। लेकिन लाइब्रेरी में सिर्फ गिनती के Extensions और Add-ons मौजूद हैं। ऐसे में यूजर को सिर्फ इन्हीं से काम चलाना पड़ता है। अगर Privacy और Security की बात करें, तो इस मामले में Safari बुरा नहीं है। लेकिन ज्यादा अच्छा भी नहीं है।

3. Mozilla Firefox

मोजिला फायरफॉक्स एक Fast, Secure और Easy To Use ब्राउजर है। जो Privacy को विशेष महत्व देता है। हालांकि यह RAM चूसने के लिए बदनाम है। लेकिन Privacy, Security और Customization के मामले में काफी बेहतर है। अगर Features की बात करें, तो इसमें Tracking Protection, Cookie Protection, Private Browsing Mode, Ad Free Reading Mode, Pop-up Blocker, Screenshot Tool, Social Sharing Tool और Parental Control के साथ कई Advanced Features मौजूद हैं। साथ ही Ad-ons की एक विशाल Library मौजूद है।

अवश्य पढ़ें: Developer Options क्या है? इसे कैसे Use करें? टॉप फीचर्स

लेकिन Mozilla Firefox की सबसे बड़ी कमी है इसकी RAM चूसने की आदत। दरअसल यह RAM बहुत चूसता है। इसीलिए बदनाम भी है। हालांकि नये Versions में यह समस्या कुछ हद तक ठीक हुई है। लेकिन पूरी तरह नहीं। Default रूप से अभी भी Mozilla Firefox काफी ज्यादा RAM इस्तेमाल करता है।

4. Samsung Internet

सैमसंग इंटरनेट Mobile के लिए एक बेहतरीन Browser है। यह काफी Lightweight और Fast है। साथ ही Samsung Devices के साथ In-built आता है। अगर Features की बात करें Samsung Internet में आपको Clean GUI के साथ Sync, Bookmark, Print, Ad Blocker, Do Not Track, Social Share, Dark Mode, Malicious Site Blocker और Spam Protection जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। हालांकि इसमें Ad-ons की सुविधा भी है। लेकिन Ad-ons की संख्या बहुत कम है।

अवश्य पढ़ें: Wireless Charging टेक्नोलॉजी क्या है? और यह कैसे काम करती है?

इसके विपरीत Samsung Internet में कुछ खामियाँ भी हैं। जैसे कि एक तो यह Lastpass जैसी Password Manager Services को Support नहीं करता। सिर्फ Samsung Pass को सपोर्ट करता है। दूसरा यह सैमसंग के Devices में जितनी कुशलता से काम करता है, उतनी कुशलता से दूसरे Devices में काम नहीं करता। तीसरा, Data Saving का कोई ऑप्शन नहीं। है। आमतौर पर एक Browser में Data Saving Mode जरूर होता है। लेकिन Samsung Internet में नहीं है। 

5. Microsoft Edge

यह दरअसल Windows का Default Browser है। इसलिए Windows पर चलने वाले हर Device आसानी से देखने को मिल जाता है। अगर फीचर्स की बात करें तो Microsoft Edge एक बहुत Simple और Easy To Use Browser है। और गूगल क्रॉम के काफी नजदीक है। इसीलिए Google Chrome से Microsoft Edge पर Switch करना बहुत आसान है। अगर Performance की बात करें, तो Microsoft Edge इस मामले में काफी बेहतर है।

अवश्य पढ़ें: eSIM क्या है? यह कैसे काम करती है? और इसके क्या-क्या फायदे हैं?

लेकिन Microsoft Edge की सबसे बड़ी कमी है इसकी Privacy. दरअसल इसमें Privacy को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं है। इसीलिए Privacy Conscious लोग इसे खास पसंद नहीं करते। हालांकि नये Version में कुछ प्रयास जरूर किए गए हैं। लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है।

Best Web Browser कौनसा है?

अगर इन पाँच ब्राउजर्स की बात करें, तो इनमें से सबसे बेस्ट Mozilla Firefox है। क्योंकि यह Privacy और Security के मामले में सबसे बेहतर है। लेकिन फिर भी यह मेरी पसंद नहीं है। क्योंकि मेरे हिसाब से सबसे बेस्ट ब्राउजर Brave Browser है, जो कि एक Privacy Centric Browser है। यह पूरी तरह Privacy और Security पर फोकस करता है। और इसके लिए कई सारे Advanced Features मुहैया करवाता है। कंपलीट जानकारी के लिए Brave Browser Review पढ़ें।

उम्मीद है इस आर्टिकल के जरिए आपको Browser Kya Hota Hai?  यह कैसे काम करता है? और Top-5 Browser कौन-कौनसे हैं? इस विषय में उपयोगी जानकारी मिली होगी! अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही और आर्टिकल्स के लिए ‘टेकसेवी डॉट कॉम’ को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल पब्लिश करें, आपको उसकी सूचना मिल जाए।

Browser : FAQs

प्रश्न-1. ब्राउजर क्या होता है?

उत्तर: ब्राउजर एक Computer Program होता है, जो WWW (World Wide Web) पर मौजूद सामग्री को Access करने और उसके साथ Interaction करने की सुविधा देता है। यानि कि वेब पर मौजूद सामग्री को खोजने, देखने और नेविगेट करने के लिए एक Interface मुहैया करवाता है।

प्रश्न-2. ब्राउजर कैसे काम करता है?

उत्तर: जब आप किसी वेबसाइट को ओपन करते हैं। तो सबसे पहले आपका Browser आपकी Request को उस वेबसाइट के Server तक पहुँचाता है। और Server से प्राप्त Response को आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाता है। यानि कि सबसे पहले HTML Markup और उसके बाद CSS Markup को प्रोसेस करता है। और उसके बाद Layout को Render करके सभी Elements को Paint करता है। इस तरह एक Webpage आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देता है।

प्रश्न-3. टॉप-5 ब्राउजर्स कौन-कौनसे हैं?

उत्तर: अगर एक्टिव Userbase के हिसाब से देखें तो इस वक्त दुनिया के टॉप-5 वेब ब्राउजर्स निम्नलिखित हैं :-

  • गूगल क्रॉम (Google Chrome)
  • एप्पल सफारी (Apple Safari)
  • मोजिला फायरफॉक्स (Mozilla Firefox)
  • सैमसंग इंटरनेट (Samsung Internet)
  • माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge).

प्रश्न-4. एंड्रॉयड के लिए सबसे अच्छा ब्राउजर कौनसा है?

उत्तर: एंड्रॉयड के लिए सबसे अच्छा ब्राउजर गूगल क्रॉम (Google Chrome) है।

प्रश्न-5. सबसे सुरक्षित ब्राउजर कौनसा है?

उत्तर: ब्रेव ब्राउजर (Brave Browser) सबसे सुरक्षित ब्राउजर है।

अवश्य पढ़ें (खास आपके लिए) :-

“Browser क्या है? यह कैसे काम करता है? Top-5 Browsers” पर 4 विचार

  1. पिंगबेक: Web Server In Hindi: एक संपूर्ण अवलोकन

  2. पिंगबेक: वेब ब्राउज़र क्या है उदाहरण सहित समझाइए _ 2024 NOW

  3. पिंगबेक: pradhan mantri awas yojana me apna naam kaise dekhe - TR-BAHADURPUR

Comment

error: Content is protected !!

Discover more from Techsevi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading